ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच ने जनसभा में अधिकारों के लिए एकजुटता का आह्वान किया
ओ.बी.सी.एकता अधिकार मंच ने जनसभा के जरिए अधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया
पलामू (बिश्रामपुर) : बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवाबाज़ार प्रखंड के ग्राम कुंभीखुर्द में पिछड़ा वर्ग ओ.बी.सी.एकता अधिकार मंच (झारखंड प्रदेश) द्वारा जनसभा आयोजित की गई। जनसभा केन्द्रीय सदस्य गोरखनाथ चौधरी और सुरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से सभा को संबोधित कर अपने ओबीसी समाज के लोगों से जनसंवाद कर अपने हक एवं अधिकारों के लिए एकजुट होकर सरकार के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया। चाहे वह सरकारी संस्था हो या गैर सरकारी संस्था सभी में 52% आरक्षण की व्यवस्था हो साथ ही सभी ओबीसी छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था कर उन्हें पढ़ने के लिए ओबीसी छात्रावास की व्यवस्था हो पिछड़ा वर्ग में प्रगतिशील सामाजिक राजनीतिक लोग है फिर भी उन्हें सत्ताधारी राजनीतिक लोग चुनावी फायदे के लिए गुणवत्ताहीन तरीके से उपयोग कर रहे हैं हम सबको एकजुट होना होगा और अपने हक अधिकार के लिए लड़ना होगा नेताद्वय ने ओबीसी का नारा लगाया पिछड़ों की आबादी है आबाद रहेगा! शिक्षा, संपत्ति, सत्ता पर अधिकार रहेगा…जो ओबीसी की बात करेगा, वही सत्ता पर राज करेगा। मौके लालमुनि चौधरी, बिपिन कुमार यादव, रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद चौधरी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
