हेमन्त सरकार से निगम कर्मियों की सेवाओं के सरकारीकरण और उनकी मांगों को पूरा करने की अपील: -शत्रुघ्न कुमार शत्रु

0
0cd16499-a1cb-4f81-9452-f94975861a81

निगम कर्मियों की सेवा का सरकारीकरण कर उनकी सभी मांगों को शीघ्र पूरा करे हेमन्त सरकार: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

29 अगस्त 2024(मेदिनीनगर)
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर मेदिनीनगर नगर निगम कर्मियों के हड़ताल का पूरजोर समर्थन करते हुए कहा है कि उनकी सेवाओं को सरकारीकरण करते हुए सभी मांगों को शीघ्र पूरा कर हड़ताल समाप्त करायें हेमन्त सरकार।
बयान में उन्होंने कहा है कि इस देश में असली स्वच्छता दूत के रुप में जान की बाजी लगाकर कोरोना जैसी भयानक महामारी से लेकर हर तरह की गंदगी से लड़ते हुए देशवासियों का जीवन स्वच्छ व निर्मल बनाने वाले सफाईकर्मियों को समाज में सबसे उंचा दर्जा देकर सम्मानित किया जाना चाहिए था, लेकिन गंदगी फैलाने वालों को उंचा व गंदगी साफ करने वालों को नीचा समझने वालों ने सत्ता में बैठकर हमेशा उनके साथ अन्याय किया है,जो निंदनीय है।
बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि शहर में निगम कर्मियों की हड़ताल से कचरों व गंदगी का अम्बार फैल गया है,अगर शीघ्र ही सफाईकर्मियों की मांगों को पूरा कर काम पर नहीं लौटाया गया तो महामारी फैलने से नहीं रोका जा सकता है।हम राज्य के नगर निकाय के सचिव समेत राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी से शीघ्र सकारात्मक कदम उठाने की मांग करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *