रांची के होटल रेडिसनब्लू में झारखंड के ‘प्रतिक सम्मानित समारोह’ का भव्य उद्घाटन

0
6fd7bb31-26b9-4d1f-9018-13468ba397c3

पलामू – रांची के होटल रेडिसनब्लू में झारखंड के प्रतिक सम्मानित समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन सुबे के माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया । उक्त अवसर पर ट्री मैन ऑफ झारखंड व विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल के द्वारा चलाया गया पर्यावरण धर्म के पहला मूल मंत्र के अनुसार किसी भी शुभ कार्य में पौधा लगाने या दान करने का विधान है ।उसी के तहत अतिथियों को हिमाचल का कपूर का पौधा देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल को पर्यावरण के क्षेत्र में लंबे अरसे से उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य की सराहना करते हुए आइकॉन ऑफ़ झारखंड अवार्ड से सम्मानित कर उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *