27अगस्त से केतार प्रखंड के सभी मुखिया गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

0
097376fd-1843-4ef6-a6ab-4c4b8025138f

27अगस्त से केतार प्रखंड के सभी मुखिया गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

राज्य वित्त आयोग की राशि पंचायत में देने सहित अन्य मांगों को लेकर मुखिया संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

केतार पंचायत मुखिया प्रमोद कुमार के आवास पर मंगलवार की दोपहर प्रखंड स्तरीय मुखिया संघ की बैठक संपन्न हुई, बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया संघ के द्वारा 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया गया, इस आशय की जानकारी देते हुए मुखिया संघ अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के द्वारा राज्य वित्त आयोग की राशि पंचायत को देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिनांक 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन के लिए केतार प्रखंड के सभी मुखिया कलम बंद हड़ताल पर जा रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा की झारखंड सरकार के द्वारा दो बार हम जनप्रतिनिधियों को समय देकर भी वार्ता करने से इनकार कर दिया गया जिससे हम सभी झारखंड प्रदेश मुखिया जनप्रतिनिधि अपेक्षित महसूस कर नहीं कर रहे हैं विवश होकर सभी मुखिया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं जिसकी सारी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी।
इस संबंध में मुखिया संघ के द्वारा केतार प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार सिंह को लिखित पत्र भी सौंपा गया है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, मुंगा साह, श्याम सुंदर बैठा, मुन्नी देवी,नीलम देवी, ललीता कुमारी,बंसती देवी,
सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *