27 अगस्त से पांकी प्रखंड के सभी मुखिया गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

0
a9052d19-4c0f-4904-8b0f-d3441ab8d56f

27 अगस्त से पांकी प्रखंड के सभी मुखिया गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

राज्य वित्त आयोग की राशि पंचायत में देने सहित अन्य मांगों को लेकर मुखिया संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

पांकी पूर्वी पंचायत सचिवालय के सभागार में मंगलवार की दोपहर प्रखंड स्तरीय मुखिया संघ की बैठक संपन्न हुई, बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया संघ के द्वारा 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया गया, इस आशय की जानकारी देते हुए मुखिया संघ अध्यक्ष राजेंद्र पांडे उर्फ जितेंद्र पांडे ने बताया कि झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के द्वारा राज्य वित्त आयोग की राशि पंचायत को देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिनांक 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन के लिए पांकी प्रखंड के सभी मुखिया कलम बंद हड़ताल पर जा रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा की झारखंड सरकार के द्वारा दो बार हम जनप्रतिनिधियों को समय देकर भी वार्ता करने से इनकार कर दिया गया जिससे हम सभी झारखंड प्रदेश मुखिया जनप्रतिनिधि अपेक्षित महसूस कर रहे हैं विवश होकर सभी मुखिया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं जिसकी सारी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी।
इस संबंध में मुखिया संघ के द्वारा पांकी प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित पत्र भी सौंपा गया है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष के अलावे मुखिया संघ उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, लोकनाथ यादव ,अनीता लोहरा, मीना देवी, चिंता देवी ,साजदा खातून, मरियम बीबी ,बशारत हुसैन, सहाना खातून, प्रेम प्रसाद, सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *