बीजेपी को चंपई सोरेन से मिलेंगे ये तीन फायदे, हेमंत सोरेन को लगेगा झटका

0
e26696765dc1e661d074fcf843cb9fad9dd88da5e8e62f8912e0e70c5ee15ff6

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन BJP में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 30 अगस्त को उनकी BJP जॉइनिंग की औपचारिकता बची है, जैसा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया।

सोरेन की दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया गया है। चंपई सोरेन के BJP में शामिल होने से पार्टी को झारखंड में पार्टी को 3 महत्वपूर्ण लाभ मिलने की उम्मीद है।

 

चंपई सोरेन का BJP में शामिल होना कोल्हान क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को मजबूत करेगा, जहां सोरेन एक प्रमुख नेता हैं। इससे विधानसभा चुनावों में BJP को फायदा हो सकता है।

चंपई सोरेन आदिवासी संताल समुदाय से हैं। उनके BJP में शामिल होने से आदिवासी वोटरों का समर्थन BJP को मिल सकता है, जो झामुमो की पारंपरिक ताकत है।

चंपई सोरेन को BJP के स्टार प्रचारक के रूप में देखा जाएगा, जो आदिवासी वोटरों को BJP की ओर आकर्षित कर सकते हैं।

बता दें कि चंपई सोरेन के BJP में शामिल होने से झारखंड की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं और यह देखने की बात होगी कि उनकी नई भूमिका कितनी प्रभावी साबित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *