पर्यावरण की रक्षा हम सब की जिम्मेदारी: रागिनी राय

0
2c5356f2-484b-4f65-bc4f-7f41e50f2c36

पर्यावरण की रक्षा हम सब की जिम्मेदारी: रागिनी राय

सर्वेश्वरी वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत ब्राइटलैंड संस्कृति स्कूल में पौधावितरण
फोटो :-
मेदिनीनगर: सर्वेश्वरी वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत चैनपुर प्रखंड के बंभडी में स्थित ब्राइटलैंड संस्कृति स्कूल में पौधरोपण सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरूआत परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम और पूज्यपाद गुरूपद संभव राम जी की पूजा अर्चना कर की गयी। मौके पर स्कूल की चैयरमैन रागिनी राय ने श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा चलाये जा रहे अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि वर्तमान दौर में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम सभी को सजग और सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवन के प्रारंभिक दौर से ही बच्चों के मन में पर्यावरण के प्रति अपनापन का भाव रहे इसे लेकर स्कूल के बच्चों के बीच पौधा का वितरण किया जा रहा है। श्रीमति राय ने कहा कि पर्यावरण को ले कर परम पूज्य गुरूपद संभव राम जी का यह संदेश है कि वृक्षों की अंधाधुंध कटाई तथा मनुष्यों के अप्राकृतिक कृत्यों के चलते प्रकृति कुपित हो गयी है जिसका दुष्परिणाम पूरी मानवता पर संकट के रूप में आज दिखायी दे रहा है। इसलिए समूह के स्तर से निरंतर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम किया जा रहा है। बताया गया कि इस अभियान के तहत ब्राइटलैंड संस्कृति और ब्राइटलैंड स्कूल में लगभग आठ सौ पौधा का वितरण किया गया। मौके पर समूह के प्रचार मंत्री अनुराग कुमार सिंह ,नवनीत सिंह,स्कूल के प्राचार्य राहुल सिंह,पुष्पेंद्र कौर ,प्रसन्नजीत बोराल,अनुभव पटेल,शोभा तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *