2 सितंबर को पलामू उपायुक्त का घेराव और प्रदर्शन करेगा स्थानीय संगठन – रूचिर तिवारी

0
e202fd6c-cb9b-4f55-ae86-31e4de1320db

2 सितंबर को होगा पलामू उपायुक्त का घेराव एवं प्रदर्शन– रूचिर तिवारी

भाजपा की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक संपन्न सर्वसम्मति से रुचिर कुमार तिवारी को बनाया डाल्टनगंज विधानसभा का उम्मीदवार।

आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कमेटी की विस्तारित बैठक कृष्ण मुरारी दुबे जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।संचालन जिला सचिव श्री रूचिर कुमार तिवारी किया। बैठक में सर्वप्रथम विधानसभा स्तरीय चुनाव पर चर्चा हुई जिसमें सर्वसम्मति से पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी को डाल्टनगंज विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्यपत सिंह ने कहा कि डाल्टनगंज विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार रुचिर तिवारी ही होंगे इसके साथ ही पार्टी पांकी, छतरपुर विश्रामपुर ,और हुसैनाबाद से भी चुनाव लड़ेगी। बैठक में गढ़वा जिला के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता गणेश सिंह उपस्थित थे और उन्होंने कहा कि एक समय भुवनेश्वर प्रसाद वाजपेई डाल्टेनगंज से चुनाव लड़े थे वह द्वितीय स्थिति में थे इस बार पार्टी के उम्मीदवार रुचिर तिवारी लड़कर चुनाव जीतेंगे जनता का अपेक्षित सहयोग मिल रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि जिले में व्याप्त जन समस्याओं एन एच 75 में मची लूट, नगर निगम में फैली कुव्यवस्था किसानों के खेती की समस्या एवं नौजवानों के रोजगार के सवाल पर आगामी 2 सितंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पलामू उपयुक्त के समक्ष प्रदर्शन करेगी एवं घेराव करेगी जिसमें हजारों लोग भाग लेंगे। साथ ही आम अवाम से अपील भी करते हैं कि अपने हक एवं अधिकार के लिए होने पलामू उपायुक्त के समक्ष होने वाले प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन दें। बैठक में मनाजरूल हक, जितेंद्र सिंह, सुरेश ठाकुर, नसीम राइन, आलोक कुमार तिवारी, सोनू अहमद, चंद्रशेखर तिवारी मृत्युंजय तिवारी, राजेंद्र बैठा निरंजन कमलापुरी ,जमालुद्दीन, उमेश सिंह चेरो, सविता देवी , करीमन पासवान, कामेश्वर सिंह, प्रभु प्रसाद साव, लखन राम, मोमुदीन अंसारी, शहीत। कई लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *