कीव में बापू के स्टैच्यू के पास PM मोदी की सुरक्षा में हो सकती थी बड़ी चूक! SPG की तत्परता से टला खतरा

0
Untitled

प्रधानमंत्री  जब युद्ध के आगोश में आने वाले यूक्रेन के दौरे पर कीव पहुंचे तो वहां एक पल ऐसा आया, जब उनकी सुरक्षा को लेकर काफी खतरा माना जा रहा था. हालांकि, उस आशंका को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के कमांडोज़ ने दूर कर कर दिया. पीएम नरेंद्र मोदी यूक्रेन की यात्रा के दौरान बापू की प्रतिमा पर नमन कर रहे थे. उस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंताएं थीं कि कहीं कुछ गड़बड़ न हो जाए.

दरअसल, यूक्रेन में भारतीय प्रवासियों ने भारत विरोधी भावना दिखाई थी. ऐसे में आशंका थी कि पीएम पर उस दौरान कोई हमला न कर दे. यही वजह थी कि 60 से अधिक एसपीजी कमांडो को तैनात कर दिया गया था, जिन्होंने पीएम की सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ ढाल बनाई थी. पीएम मोदी ने जब महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की तो एसपीजी के जवानों ने फौरन उनकी सुरक्षा के लिए घेरा बना लिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *