तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में इंडिया कल्चर सेंटर पर भीड़ ने किया हमला, भारत ने की कड़ी प्रतिक्रिया

0
Untitled

 बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद पांच और छह अगस्त, 2024 को हिंसक भीड़ ने राजधानी ढाका में ‘इंदिरा गांधी कल्चल सेंटर’ (IGCC) पर भी हमला बोल दिया था. यहां तोड़फोड़ और आगजनी के बाद सब कुछ तहस नहस कर दिया गया. इसे लेकर अब भारत ने बड़ा कदम उठाया है. भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने बीते गुरुवार (22 अगस्त) को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की.

भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा और मुहम्मद यूनुस की कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान भारतीय राजनयिक, उच्चायोग के स्टाफ और भारतीय संपदा की सुरक्षा करने पर भी बात हुई. IGCC में हुई तोड़फोड़ की जानकारी भी मोहम्मद यूनुस को दी गई. इंदिरा गांधी कल्चल सेंटर बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पांच दशकों से भी ज्यादा समय से भारतीय सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *