झामुमो छोड़ एक सौ से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थामा भाजपा का दामन

0
fa26de98-fc77-4701-91bf-cf183db7f795

झामुमो छोड़ एक सौ से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थामा भाजपा का दामन
जनता के सहयोग से गढ़वा को गुलामी की मानसिकता से आजाद कराऊंगा : सत्येंद्रनाथ
फोटो संख्या – पार्टी में शामिल हुए लोगों के साथ पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी
गढ़वा। रविवार को सदर प्रखंड के कल्याणपुर गांव में भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के समक्ष झामुमो के एक सौ से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूर्व विधायक ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि गढ़वा सहित झारखंड की जनता हेमंत सोरेन सरकार की शासन से तंग आ चुकी हैं। जनता चुनाव का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा की स्थानीय विधायक सह मंत्री गढ़वा को अपना जागीर समझ लिए है। मंत्री ने अपने शासन काल के दौरान यहां के लोग खुद को गुलामी की मानसिकता में जीने को विवश है। वह जनता के सहयोग से यहां के लोगों को गुलामी की मानसिकता से आजादी दिलाएंगे। उन्होंने कहा की मंत्री और झामुमो कार्यकर्ताओं के गुंडागर्दी के कारण लोग गलत का विरोध करने की हिम्मत नही जुटा पा रहे है। मंत्री के कार्यकाल के दौरान सैकड़ों निर्दोष लोगों पर फर्जी केस कराकर जेल भेजा गया है। मंत्री गढ़वा को पूरी तरह अपराधीकरण की ओर धकेल दिए है। उन्होंने कहा की स्थानीय लोग इस भ्रष्ट शासन से पूरी तरह परेशान हो चुके है। जनता अब चुनाव का इंतजार कर रही हैं। पार्टी में शामिल होने वालों में इस्तेखार अंसारी, सतार अंसारी, सुलेमान अंसारी, अमरेज अंसारी, समसाद अंसारी, असलम अंसारी,सलामत अंसारी, अख्तर अंसारी, मुस्तफा अंसारी,मुख्तार अंसारी, अफजल अंसारी, जबार अंसारी, नौसाद अंसारी, अफरोज खान, एकरार अंसारी, इमरान अंसारी, इसराफिल अंसारी, नुस्लाह अंसारी, सदाम अंसारी, रहीश अंसारी, कुदुस अंसारी सहित एक सौ से अधिक लोगों का नाम शामिल हैं। मौके पर कल्याणपुर पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद चंद्रवंशी, चंद्रवंशी सेना के राष्टीय अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *