श्याम मंदिर में 16 से 19 अगस्त तक निःशुल्क फिजियोथैरिपी कैंप का आयोजन, क्षेत्रवासियों को मिला राहत का मौका

0
e960891a-be89-46db-939f-78a6c2b711be

श्याम मंदिर में 16 अगस्त से 19 अगस्त तक चार दिवसीय निःशुल्क फिजियोथैरिपी कैंप का हुआ आयोजन

गिरिडीह:- रोटरी गिरिडीह एवं श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में 16 अगस्त से 19 अगस्त तक चार दिवसीय निःशुल्क फिजियोथैरिपी कैंप का आयोजन श्याम सेवा समिति आई सी रोड़ गिरिडीह में किया गया।

इसका विधिवत उद्घाटन रोटरी के रीजनल डायरेक्टर देवेंद्र सिंह एवं श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्खी प्रसाद गौरीसरिया द्वारा फीता काट कर किया गया।
इस फिजियोथैरिपी कैंप में राजस्थान के हनुमानगढ़ से आए प्रसिद्ध फिजियोथैरेपिस्ट डॉ रोहित कुमार, डॉ कैलाश कुमार एवं डॉ जसविंदर सिंह द्वारा लोगों का ईलाज किया जा रहा है।आज प्रथम दिन कुल 90 लोगों को डॉक्टरों द्वारा ईलाज किया गया।

इस शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम 4 बजे से 7 बजे तक लोगों को चिकित्सीय सेवा प्रदान की जाएगी।
शिविर के सफल संचालन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला सचिव मयंक राजगढ़िया,श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव पवन चूड़ीवाला,शिविर संयोजक अमित अग्रवाल,मनीष वर्णवाल,नीरज शर्मा,अमित गुप्ता,विकास बसईवाला,प्रमोद अग्रवाल,प्रदीप डालमिया,विजय सिंह,सारंग केडिया,पियूष मुसद्दी,मनीष केडिया,मनीष तर्वे,प्रशांत बगड़िया, सिद्धार्थ जैन,तरणजीत सिंह इत्यादि का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *