पर्यटन विभाग की बी श्रेणी में शामिल होगा मां गढ़देवी मंदिर : मंत्री मिथिलेश

0
6e91319c-91a0-49a7-972c-8690d01d84ea

पर्यटन विभाग की बी श्रेणी में शामिल होगा मां गढ़देवी मंदिर : मंत्री मिथिलेश

बहुत जल्द होगा बाबा बंशीधर कॉरिडोर का निर्माण

मंत्री ने किया आदिशक्ति मां गढ़देवी मंदिर द्वार का लोकार्पण

भंडारा में मंत्री ने सपरिवार किया प्रसाद वितरण

फोटो : फीता काटकर उद्घाटन करते मंत्री
फोटो : मां गढ़देवी मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना करते मंत्री मिथिलेश
फोटो : संबोधित करते मंत्री
फोटो : भंडारा में सपरिवार प्रसाद वितरण करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित आदिशक्ति मां गढ़देवी मंदिर द्वार का लोकार्पण किया। मंत्री श्री ठाकुर ने फीता काट कर व मां गढ़देवी मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना कर तोरण द्वार का उद्घाटन किया। इस दौरान भंडारा का भी आयोजन किया गया। मौके पर मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री श्री ठाकुर एवं उनकी पत्नी चंचल ठाकुर को तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मंदिर निर्माण समिति की मांग पर उन्होंने पूर्णतः अपने व्यक्तिगत कोष से अपनी माता स्व. विमला ठाकुर एवं पिता स्व. कौशल कुमार ठाकुर की स्मृति में इस द्वार का निर्माण कराया है। साथ ही इससे पूर्व में समिति की मांग पर उन्होंने मंदिर का गुंबद भी प्रदान किया है। मंत्री ने कहा कि ऐसे पुनीत कार्य कोई भी खुद से नहीं करता है, बल्कि मां गढ़देवी स्वयं उससे करवाती हैं। उन्होंने कहा कि मां गढ़देवी उन्हें इतनी शक्ति एवं सामर्थ्य दें कि वे इस तरह का कार्य सिर्फ गढ़वा ही नहीं पूरे झारखंड में सभी जाति, धर्म एवं समुदाय के लिए कर सकें। उन्होंने कहा कि गढ़देवी मंदिर के विकास में मां गढ़देवी मंदिर धार्मिक न्यास के अध्यक्ष विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मंदिर की भव्यता पहले से और ज्यादा बढ़ गई है। आज मां गढ़देवी मंदिर की शान में गढ़वा को नया तोहफा मिला है। मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग की सूची में मां गढ़देवी मंदिर काफी नीचे की श्रेणी में था। उन्होंने आज ही बैठक कर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। अब यह मंदिर विभाग की बी श्रेणी में शामिल हो जाएगा। साथ ही मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द बाबा बंशीधर मंदिर कॉरिडोर का निर्माण होगा। यदि वहां के व्यवसाई आदि सभी लोग सहमति दें तो तो शीघ्र ही यह कार्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग विकास विरोधी भी हैं। विकास कार्य में जितनी भी बढ़ाएं आए वह सब मां गढ़देवी की कृपा से दूर होगी। मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी राजन पांडेय, बिहारी मंदिर के पुजारी कृष्ण गोपाल, वार्ड पार्षद बिनोद बघेल, समिति के सुभाष कांस्यकार, निवर्तमान नप अध्यक्ष पिंकी केशरी, युवा समाजसेवी राकेश पाल आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू ने किया।
मौके पर आयोजित भंडारा में मंत्री श्री ठाकुर उनकी पत्नी चंचल ठाकुर एवं दोनों बेटियों ने लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया।
मौके पर मुख्य रूप से सीओ सफी आलम, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, गढ़देवी मंदिर के पुजारी चिंटू पांडेय, समिति के कृष्णा केशरी, धीरज दुबे, मनोज ठाकुर, रेखा चौबे, वंदना जायसवाल, अनिता दत्त, उपेंद्र ठाकुर, जितेंद्र सिन्हा, आशीष अग्रवाल, दिव्य प्रकश केशरी, संतोष केशरी, अरविंद गुप्ता, पवन जायसवाल, जगजीवन बघेल, मुन्ना मोबाइल, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
production agency toronto Sesli Sohbet diyarbakır escort beylikdüzü escort sonbahis Çerkezköy escort trabzon escort imajbet imajbet giriş imajbet güncel giriş extrabet extrabet giriş extrabet güncel giriş imajbet imajbet giriş hatay escort slot siteleri deneme bonusu veren siteler Bursa Escort Mersin Escort Mersin Escort pendik korsan taksi Mersin Escort Eskişehir escort bahiscasino bahiscasino giriş Eskişehir escort Mersin Escort Eskişehir Escort Mersin Escort Kemer Escort Çeşme Escort istanbul eskişehir arası nakliyat istanbul bursa ambar Milas Escort