बरवाडीह के मंगरा में 27 सितंबर से महाराजा मेदिनी राय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज
बरवाडीह प्रखंड के अंतर्गत मंगरा में महाराजा मेदिनी राय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन।
रेलवे फुटबॉल क्लब मंगरा यानी RFC मंगरा के तत्वावधान में महाराजा मेदिनी राय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
यह भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता 27 सितंबर 2026 से मंगरा में शुरू होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 5,100 रुपये निर्धारित किया गया है।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।
प्रथम पुरस्कार ₹51,000 से + ट्रॉफी और शील्ड
द्वितीय पुरस्कार ₹31,000+ ट्रॉफी और शील्ड
तृतीय पुरस्कार ₹21,000 +ट्रॉफीऔर शील्ड
जबकि चतुर्थ पुरस्कार ₹11,000 +
ट्रॉफी और शील्ड
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामचंद्र सिंह होंगे। वहीं मंगरा पंचायत के मुखिया विपिन बिहारी सिंह, कांग्रेस युवा कैबिनेट विजय बहादुर सिंह, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर एवं पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।
आयोजन समिति में मुख्य संरक्षक मुकेश राम एवं वीरेंद्र सिंह, अध्यक्ष श्री चंद्रेश्वर सिंह और कोषाध्यक्ष श्री नरेश सिंह सहित कई सदस्य अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।
आयोजकों का कहना है कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देना, युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।
फुटबॉल प्रेमियों में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।

