गिरिडीह के बच्चों ने जीते राज्य स्तरीय जूडो में 7 पदक

0
3b401394-2213-4889-8382-868fc0bdb1b4

राज्य स्तरीय जूडो में गिरिडीह ने जीते 7 पदक

गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड जूडो एसोसिएशन के तत्वधान में रांची में हुए दो दिवसीय जूडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के जूडो खिलाड़ियों ने 7 पदक जीतने में सफल हुए है। एक स्वर्ण सहित तीन कांस्य और तीन रजत पदक जीतकर खिलाड़ियों ने गिरिडीह का नाम रोशन किया है। इसकी जानकारी गिरिडीह जिला जूडो संघ के महासचिव उज्जवल सिंह सेंसई ने दी है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह से 12 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने रांची गए थे। जिसमें गिरिडीह के सागर रजक ने स्वर्ण, सुषमा साहू, साक्षी कुमारी व नैंसी माइकल ने रजत और नैतिक सिन्हा, लक्की कुमार व सिद्धार्थ ने कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है। पदक जीतनेवाले खिलाड़ियों को गिरिडीह जूडो संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष बिजय सिंह, ऋषि सलूजा एवं संघ के संरक्षक डॉ अमरजीत सिंह सलूजा व चुन्नूकांत ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *