जहरीले सांप के डसने से 40 वर्षीय महिला की मौत

0
e0f8c943-b965-4cb2-90c8-39efb34323ec

जहरीले सांप को डसने से 40 वर्षीय महिला की मौत

केतार थाना क्षेत्र के कधवन गांव में सोमवार को जहरीले सांप के डसने बासमतियां देवी (40) पति विनय यादव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बासमतिया देवी घर के समीप ही धान की खेत में धान रोपनी करने जा रही थी। इसी क्रम में घर के कुछ ही दुरी पर किराना दुकान के समीप महिला को सांप ने डंस लिया। इस घटना के पश्चात परिजनों ने इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के पति विनय यादव दुसरे राज्य में मजदुरी करने गया है। घटना की जानकारी के बाद केतार थाना प्रभारी अरूण कुमार रवानी ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा हेतु शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजने की तैयारी चल‌ रही है।।इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *