पंजाब के पूर्व आईजी ने आईआरएस दामाद को मारी गोली

0
6897f3048213c2d26fa52e472bb4d03f240a3cc4db868a168ca33cb4450ce939

चंडीगढ़ जिला अदालत के अंदर आज (3 अगस्त) गोलीबारी की घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था और इसी मामले को लेकर शनिवार को दोनों पक्ष चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में पेश हुए।

 

आरोपी की पहचान पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू के रूप में हुई है। मृतक का दामाद कृषि विभाग में आईआरएस अधिकारी था।

चंडीगढ़ जिला न्यायालय में हुई गोलीबारी की घटना पर चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा, “हमें आज दोपहर करीब 2:00 बजे जिला न्यायालय के मध्यस्थता केंद्र में गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि पीड़ित का नाम हरप्रीत सिंह है और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। कथित आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस हिरासत में ले लिया गया और उसके पास से एक हथियार बरामद किया गया। कथित आरोपी पंजाब पुलिस का सेवानिवृत्त एआईजी मालविंदर सिंह है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *