राजधानी में अपराधी बेलगाम, स्पेशल ब्रांच के दरोगा की कर दी हत्या

रांची:-में बेखौफ अपराधियों का तांडव सर चढ़ कर बोल रहा है आए दिन हत्या , लूट , छीनतैई जैसी घटना तो आम बात हो गई है , अपराधियों का हौसला इतना बढ़ा हुआ है कि वो किसी को भी अपना निशाना बनाने से गुरेज नही कर रहे है। इसी कड़ी में एक बड़ी खबर समाने आई है।
स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित दरोगा की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। दरोगा की पहचान अनुपम कच्छप के रूप में हुई है। वह 2018 बैच के दरोगा थे। शनिवार की सुबह उनका शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड के किनारे बोरेया रोड से बरामद किया गया है।
उनके शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दरोगा की हत्या किन कारणों को लेकर की गई। पूछताछ के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
बता दे कि स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम शुक्रवार को ड्यूटी करके अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कांके रिंग रोड से बोरिया जाने वाले रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने अनुपम को तीन गोली मारी। एक गोली अनुपम के सीने में लगी। मौके पर ही उनकी की मौत हो गई। पूरी रात अनुपम का शव रिंग रोड के किनारे ही पड़ा रहा। शनिवार की सुबह शव पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।