दूसरे सोमवारी पर शिवालयों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के नारों से गूंजा परिसर

0
342245e3-925b-4e67-bb0a-f8998af2ce5f

दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, गूंजे जयकारे
*

महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में
भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन की दूसरी सोमवारी पर रामपुर, आईआरबी कैंप ,चटकपुर सहित प्रखंड के तमाम शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवलिग पर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह होते ही मंदिरों में शिव भक्तों के पहुंचने का सिलसलिा शुरू हो गया था सोमवारी को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। कई शिव भक्त गेरुआ वस्त्र धारण कर शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंचे थे। इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे।कई भक्तों ने पूरे दिन उपवास रखकर भोले बाबा की पूजा की। शिवभक्तों ने गंगा जल के साथ ही बेलपत्र, फल-फूल, भांग, धथूरा आदि अर्पित कर विधान पूर्वक पूजा की।काफी संख्या में नवयुवकों व नवयुवतियों ने भी मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *