हमारा बुथ सबसे मजबूत के नारा साथ रुचिर तिवारी ने भरा हुंकार।

0
cc818970-6f92-42f4-ab41-0debb37c9ca5

हमारा बुथ सबसे मजबूत के नारा साथ रुचिर तिवारी ने भरा हुंकार।

आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डाल्टनगंज चैनपुर भंडारिया के भावी विधायक उम्मीदवार रुचिर कुमार तिवारी ने सदर ब्लाक के ग्राम चिंयाकी में ग्रामीणों की जन समस्याओं से अवगत होकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह चेरो ने किया। मौके पर जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि हमारा बुथ सबसे मजबूत के नारा के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी जिसके तहत आज डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के सदर सदर अंचल के ग्राम चियांकी से शुरूआत किया गया है यह इलाका आदिवासी बहुल इलाका रहा है और आदिवासियों ने चाहे आजादी की लड़ाई हो या अन्य लड़ाई में हमेशा सच का साथ दिया है इस बार आप सब मजबूती के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को सहयोग करें एवं तन मन धन देकर डाल्टेनगंज से अपना बुथ को मजबूत करते हुए विजय दिलाने का संकल्प ले। बैठक में ग्रामीणों ने एन एच 75 में जा रहे स्थानीय रैयतों का जमीन संबंधी समस्याओं से अवगत कराया जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि ब्लॉक से लेकर अंचल तक जमीन स्तर से लेकर बुआ आवास, एवं प्रधानमंत्री आवास पर काफी लूट मचा हुआ है जिसमें बड़े पदाधिकारी से लेकर अधिकारी तक बड़े लोगों को ही मदद कर रहे हैं और गरीबों के जमीन का मुआवजा भू माफियाओं के साथ मिलकर हड़पने में लगे हुए हैं ऐसी स्थिति में कम्युनिस्ट पार्टी चुप नहीं रहेगी आम जनता को गोलबंद करेगी एवं सभी को साथ लेकर आंदोलन करेगी। बैठक में किसान सभा के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह चेरो ने कहा कि इस बार आदिवासी समाज कहीं भटकेगी नहीं भाजपा के विधायक को एवं भाजपा के बिधायक आलोक चौरसिया को दो-दो बार वोट देकर देख चुकी है पूरे आदिवासी समाज एकजुट होकर कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक उम्मीदवार रुचिर तिवारी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान करें और विजय दिलाई तभी किसानों के खेत में पानी और नौजवानों को रोजगार मिलेगा। सभा को चिंयाकी के शाखा सचिव करीमन पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि सदर प्रखंड के सभी बुतों पर हमारे कार्यकर्ता मजबूती के साथ लग जाए। बैठक में सूबेदार सिंह, ननहक पासवान, मुंडारिक सिंह, सविता देवी संजय कुमार, उपेंद्र कुमार सिंह, पिंटू सिंह शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *