सरकार बनी तो दूर होगी समस्याएं..अरुणा शंकर

0
c779c8a8-4287-48f3-ba91-ec92ea861121

सरकार बनी तो दूर होगी समस्याएं..अरुणा शंकर

अरुणा शंकर ने सतबरवा, पोलपोल, पोची, बारी का दौरा कर सुनी समस्या l

आज मेदिनी नगर की प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने सतबरवा, पोलपोल, बारी , पोचि का सघन दौरा कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनहित में की जा रही योजनाओं को ग्रामीणों एवं बुद्धिजीवियों के बीच रखा l प्रथम महापौर अरुणा शंकरने अपने इस जन सम्मान यात्रा के दौरान सतबरवा में श्री सुरेंद्र कुमार, श्री बैजनाथ प्रसाद आर्य , पोलपोल मैं सचिंद्र कुमार संतोष पांडे, बारी में महेश्वर सिंह, निर्मल सिंह, पृथ्वी राम, उमाकांत सिंह पोचो में डॉ अशोक राम, केश्वर सिंह, सतीश सिंह चेरो, नामदेव मिस्त्री जी, संजय लाल अजय राम को सम्मानित करते हुए क्षेत्र की समस्या को भी समझा l प्रथम महापौर ने कहा विधानसभा चुनाव के बाद हमारी भाजपा सरकार आते ही क्षेत्र की समस्या को प्राथमिकता में दूर कराई जाएगी l स्थानीय लोगों ने प्रथम महापौर से मिलकर खुशी जाहिर करते हुए कहा जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो जनता के पास जाए और समस्याओं को सुने ना की जनप्रतिनिधि बनने के बाद क्षेत्र से लापता हो जाए l इस अवसर पर श्री सतीश साहू, श्री आशीष सिन्हा सतबरवा, सांसद प्रतिनिधि मनीष गुप्ता, अनिल गुप्ता, संजय प्रसाद, एवं काफी संख्या में लोग साथ में थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *