हिजबुल्ला के रॉकेट हमलों से दहला इजरायल, 12 लोगों की मौत

0
Untitled

इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स पर लेबनानी आतंकवादी समूह ने रॉकेट से हमला किया है. इस हमले में बच्चों समेत कम से 12 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही कम से कम 29 लोग घायल हुए हैं. इजरायल ने इस हमले को हमास की तरफ से 7 अक्टूबर को किए गए हमले के बाद, सबसे बड़ा हमला बताया है. इजरायल के मुताबिक, लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने उत्तरी गोलान हाइट्स के शम्स गांव में शनिवार को रॉकेट से हमला किया.

इजरायल ने कहा कि उसने लेबनान से इजरायली क्षेत्र में आने वाले ‘लगभग 30 प्रोजेक्टाइल’ की पहचान की है. ईरान ने इस बमबारी के लिए ईरान समर्थित लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह को दोषी ठहराया है. इजरायल और लेबनान की सीमा पर पिछले 10 महीने छिटपुट घटनाएं चल रही हैं, लेकिन इस बमबारी के बाद युद्ध की हालात पैदा हो सकती है. इजरायल के कुछ नेताओं ने जवाबी कार्रवाई की मांग की है, हालांकि, हिजबुल्लाह ने दृढ़ता के साथ इस हमले से इनकार किया है. इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच लगभग 10 महीनों से सीमा रेखा के पार गोलीबारी जारी है, जो बढ़ती ही जा रही है. शनिवार के हमले से पहले ही क्षेत्रीय नेताओं ने चेतावनी दी थी कि संघर्ष उबाल पर पहुंच रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *