पलामू – विधायक कमलेश ने आम बजट का स्वागत किया ।

0
1477644f-468a-4324-b3bf-6a2a168a1cdc

पलामू – विधायक कमलेश ने आम बजट का स्वागत किया ।
आम बजट 2024 पर एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कमलेश कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट का वह स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत का बजट है। इसमें युवा, गरीब, महिला, किसान के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। बजट विकसित भारत के भविष्य निर्माण का बेहतरीन बजट है।आदिवासियों की आर्थिक- सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की गई है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर व पूर्वी भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगी। कौशल और रोजगार सृजन की दिशा में बजट प्रभावी है। बजट में सभी का खयाल रखा गया है। रोजगार सृजन से लेकर अर्थव्यवस्था की मजबूती को प्राथमिकता दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *