तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट संपन्न, रानी खटगा की टीम सूरज विजयी

0
f66a3edd-b934-402f-acf7-bf9848ec022f

तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट संपन्न, रानी खटगा की टीम सूरज विजयी

चंदवा : चंदवा के बोदा ग्राम में तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट संपन्न हो गया । फुटबॉल टूर्नामेंट में 33 टीमों ने भाग लिया टूर्नामेंट के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन झामुमो प्रवक्ता दीपू सिन्हा, बोदा पंचायत की मुखिया ललिता देवी तथा झामुमो नेता सह समाजसेवी मोहम्मद नौशाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर प्रवक्ता दीपू सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल को प्रेम की भावना से खेला जाना चाहिए हार जीत तो सदैव बनी रहती है। प्रतिभावान खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर अपने गांव शहर राज्य का नाम रोशन करते हैं। इधर अपने संबोधन में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल का प्रेम खूब देखने को मिलता है ।छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े खिलाड़ी भी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर इस खेल को बढ़ावा देते हैं। हमें हार जीत के लिए नहीं बल्कि मनोरंजन के लिए मैच खेलना चाहिए ।कार्यक्रम में रानी खटगा को शील्ड देकर मोहम्मद नौशाद ने सम्मानित किया वही इस मैच में सैकड़ो की संख्या में दर्शकों ने लाभ उठाया । टूर्नामेंट का आयोजन बोदा फुटबॉल क्लब के द्वारा कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed