मानिकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भक्‍तों की भीड़

0
0b0cedca-c2a7-4eef-aa50-aea1867be845

मानिकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भक्‍तों की भीड़।

मनिका: मनिका प्रखण्ड स्थित नामुदाग पंचायत अंतर्गत मानिकेश्वर महादेव मंदिर मानिकडिह में सावन माह के पहले सोमवार को भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मानिकेश्वर महादेव मंदिर में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा की। वहीं मनिका प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न शिवालियो में भी जलाभिषेक को लेकर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *