बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में तिरंगा दिवस मनाई गई

0
9901bf26-6209-4cd3-b900-568fd6738587

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा दिवस मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की संचालन संजय कुमार ने किया संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर एवम राष्ट्रीय ध्वज पर फूल माला चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि तिरंगा भारत का राष्ट्रीय ध्वज है जो 3 तीन रंगों से बना है इसलिए इसे तिरंगा कहते है तिरंगा झंडा हमारे देश के एकता अखंडता के प्रतीक है 26 जनवरी,15 अगस्त एवम 2 अक्टूबर को काफी सम्मान के साथ झंडा फहराया जाता है राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को 22 जुलाई 1947 ईसवी को भारतीय संविधान द्वारा अंगीकृत किया गया था तिरंगे में सबसे ऊपर गहरा केसरिया बीच में सफेद और सबसे नीचे गहरा हरा रंग बराबर अनुपात में ध्वज को साधरण भाषा में झंडा कहा जाता हैं झंडे की चौड़ाई और लंबाई का अनुपात 2:3 है सफेद पटी के केंद्र में गहरा मिले रंग का चक्र है जिसका प्रारूप अशोक को राजधानी सारनाथ में स्थापित सिंह के शीर्ष फलक के चक्र में दिखने वाले चक्र के भाती है चक्र के परिधि लगभग सफेद पटी के चौड़ाई के बराबर है चक्र में 24 तिलिया है मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा स्वंत्रता के प्रतीक है किसी राष्ट्र के लिए उसका राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सर्योपरी होता है तिरंगा का सम्मान पूरी लगन एवम कर्तव्य निष्ठा के साथ करनी चाहिए इस अवसर पर जयपाल मोची सूरज कुमार यशवंत कुमार दीपक राम अरुण पासवान राजू राम कृष्णा राम उपेंद्र रजक सुधीर कुमार अशोक कुमार सनी कुमार संजीत कुमार ने आपने आपने विचार व्यक्त किए रामनरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *