राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष भाई के घर चोरी

0
2870b087-cfa7-486b-b09e-61bcd11c5cfa

राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष के भाई के घर चोरी

मेदिनीनगर में बड़े घरों को निशाना बना रहे चोर, पुलिस प्रशासन की गंभीरता पर उठने लगे सवाल।

चोरी की घटनाओं में लगातार होते इजाफा पर मेदिनीनगर वासीयों में खासा आक्रोश है। राष्ट्रीय उच्च पथ पर स्थित रांची रोड रेड़मा में घनी आबादी के बीच स्थानीय प्रतिष्ठित परिवार के घरों को निशाना बनाए जाने पर पुलिस प्रशासन की विधि व्यवस्था पर लोगों ने सवाल उठाया है। जब बीती रात सड़क किनारे स्थित राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के बड़े भाई सह ठेकेदार प्रदीप तिवारी के घर में चोरों ने लाखों रूपए के गहने पर हाथ साफ किया है। दोमंजिला मकान पर चढ़कर खिड़की में लगे लोहे का ग्रील खोलकर अज्ञात चोरों ने अलमारी तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लेकिन जांच में शिकार परिवार और स्थानीय युवकों की मदद से छानबीन किए जाने पर अब तक सुराग मिल रहे हैं, जिसपर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जांच में प्रथम दृष्टया स्थानीय चोर का शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है। घटना का शिकार परिवार ने बताया कि चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा होने के बावजूद चोरों ने बड़ी सफाई से घटना को अंजाम दिया है। जिस कमरे में आलमारी रखी थी, उसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकती है। उस मंजिल पर परिवार के सदस्य को छोड़कर किसी भी बाहरी व्यक्ति का आना जाना नहीं होता है। कामवाली, इलेक्ट्रिशियन, एसी मिस्त्री वगैरह का ही जाना हुआ है। साथ ही बताया कि कमरे की खिड़की से अंदर जाना, कमरे को खंगाल कर सिर्फ गहनों पर हाथ साफ करना स्थानीय आदमी के शामिल होने पर संदेह जताया गया है। पुलिस सक्रियता एवं गंभीरता से जांच करेगी तो चोरों को पकड़ना मुश्किल नहीं होगा। लोकल प्रतिष्ठित परिवार के घर में घुसने की खबर फैलते ही रेड़मा वासीयों का भीड़ उमड़ पड़ा। सभी ने एक स्वर में पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता पर लेकर चोरों की शिनाख्त कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *