तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे कोमर ग्राम स्तिथ उजनाटांड के एक तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अफरोज अंसारी 12 वर्ष पिता महबूब अंसारी एवं रूपेश कुमार 9वर्ष विजय भुइयां दोनों ग्राम हरिजन टोला थाना बालूमाथ निवासी दोनों बच्चे बालूमाथ तालाब में नहाने गए हुए थे ।जहां पैर फिसलने की वजह से तालाब में डूब गए ।बच्चों को तलाब में डूबने की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चों को तालाब से निकालकर बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने जांचोंपरांत मृत घोषित कर दिया ।वहीं के घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया ।वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
