पीएम मोदी से घबराए चीन ने अमेरिका से लगाई गुहार
पीएम मोदी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने रूस क्या चले गए. दुनियाभर के देश अपने बयान जारी करने लगे. पहले अमेरिका ने दोनों नेताओं की मुलाकात पर चिंता जताई तो अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस का नाम लेकर अमेरिका तक से गुहार लगा डाली. हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के साथ मीटिंग में जिनपिंग ने कहा कि रूस और यूक्रेन को सीधी बातचीत करनी चाहिए. दोनों महाशक्तियों को इसके लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए. ऐसा नहीं कि चीन पहली बार यूक्रेन को लेकर ऐसा बयान दे रहा है, लेकिन जब मोदी रूस में हैं तो ऐसे समय इस बयान का आना काफी अहम माना जा रहा है. वहीं, हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की स्थिति बनाने में चीन एक प्रमुख शक्ति है. ओर्बन ने बीजिंग में उतरते वक्त जो तस्वीर शेयर की, उसका कैप्शन लिखा- शांति मिशन 3.0. उन्होंने चीन को एक शक्ति बताया और उसकी पहल की तारीफ की.
