देश भर में 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र का निर्माण करेगा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद
देश भर में 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र का निर्माण करेगा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद
चंदन पांडे, गिरिडीह
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के झारखंड प्रदेश के पदाधारियों की बैठक हुई। इसमें संगठन के गुजरात, राजस्थान और पटना क्षेत्र के संगठन मंत्री मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त बैठक में अनुनय मंत्री को झारखंड प्रदेश हिंदू हेल्पलाइन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी पदधारी को एक-एक जिले में श्री हनुमान चालीसा केंद्र अधिक से अधिक चलने की जिम्मेदारी दी गई।
इस वर्ष महाकुंभ के अवसर पर विराट हिंदू महासम्मेलन प्रयागराज में किया जाएगा। इस वर्ष देश भर में 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में झारखंड में भी अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र का निर्माण किया जाएगा। यह प्रांत बैठक प्रत्येक माह में होगी। इसका मूल्यांकन अगली बैठक में किया जाएगा।
बैठक में प्रांत महामंत्री दिलीप वेद, संगठन मंत्री कन्हैया लाल, प्रांत मंत्री प्रशांत सिंह, विनोद सिंह, एडवोकेट फॉर्म के प्रांत उपाध्यक्ष अधिवक्ता नित्यानंद सिंह, राष्ट्रीय छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर गोपाल महतो, इंडिया हेल्थ लाइन के प्रांत मंत्री राजीव रंजन मिश्रा, राष्ट्रीय महिला परिषद की मंत्री सीमा शर्मा, राष्ट्रीय महिला परिषद की उपाध्यक्ष शीला देवी मौजूद थे।
