कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच फल का किया वितरण

0
d16d057a-995e-48f4-8a67-2a7ca031f1aa

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच फल का किया वितरण

चंदन पांडे, गिरिडीह

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने केक काट कर अपने नेता राहुल गांधी के जन्मदिन की खुशियां बांटी। वहीं इस मौके पर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच फल का वितरण भी किया गया।

मौके पर जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, शोषितों, पीड़ितों, गरीबों, किसानों की बुलंद आवाज हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई तक उन्होंने न्याय और सद्भावना की यात्रा करने वाले अन्याय के विरुद्ध लडने वाले योद्धा हैं।

कहा राहुल गांधी सत्यमेव जयते के सिद्धांतो पर चलने वाले नेता हैं। कार्यक्रम में मदनलाल विश्वकर्मा, मोहम्मद नूरी, जुनेद आलम, राजेश तुरी, सैफ उद्दीन, चंद्रशेखर सिंह, प्रो मंजूर अंसारी, पप्पू, रामानंद कुशवाहा समेत कई कांग्रेसी कार्यकता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *