मेराल प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद पर्व सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न

0
73e92d88-e94c-4d8f-9e8c-a27a6077dc9e

प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद पर्व त्यौहार के मौके पर ईद उल अजहा के नमाज सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र में ईद उल अजहा की नमाज मेराल पूर्वारा टोला, बाना, गेरुआ, हासनदाग, खुटैलिया, तीसरटेटुका, दुलदुलवा, चामा, लोवादाग, दलेली, पचफेड़ी, बिख्ताम इत्यादि गांव के ईदगाह में मुस्लिम धर्म के लोगों ने जाकर ईद उल अजहा के नमाज अदा किया। साथ ही देश की तरक्की और अमन चैन के साथ आपसी भाईचारा के लिए लोगों द्वारा दुआ की गई। त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर लोगों ने त्यौहार की मुबारकबाद दिया। बकरीद पर्व त्यौहार का मुस्लिम धर्म में खास मतलब है अपने पसंदीदा चीज को अल्लाह के राह में कुर्बानी देना अल्लाह सब्र का इम्तिहान लेता है कुर्बानी देने का मकसद है हर बुराई से बचने लोगो को मदद करने का पैगाम दिया है। त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से ईद उल अजहा के नमाज संपन्न कराने के लिए सभी ईदगाहों में मुस्तैद रहे। त्योहार के मौके पर मुबारक बाद देने वालो में मेराल दक्षिणी के जीप सदस्य रौशन परवीन झामुमो नेता करीब अंसारी अतहर अली अंसारी उप प्रमुख नेजामुदीन खान प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष नुरुल होदा मुखिया अजीज अंसारी पूर्व मुखिया महबूब अंसारी तबीब आलम, फिरोज अंसारी शिक्षक ताहिर अंसारी समाज सेवी मुबारक अंसारी मुखिया पति दिलजान अंसारी, आशिक अंसारी नबिज अंसारी नसीम अंसारी अलिशेर अंसारी, समाज सेवी जहूर रंगसाज जफीर अंसारी मकसूद अंसारी फरीद अंसारी खुर्शीद आलम ईदरीश अंसारी, रेयाज अंसारी फारूक अंसारी रिजवान अंसारी डॉक्टर इलियास अंसारी आलम अंसारी अजहर अंसारी नाजिम अंसारी सदाम अंसारीआदि लोग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *