ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर 12 जून को हुआ था दो पक्षों में विवाद

0
b3af7e7d-ae3b-4df8-bca2-f962296c58d9

प्रशासन की मौजूदगी में पांकी बाजार क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य हुआ प्रारंभ

ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर 12 जून को हुआ था दो पक्षों में विवाद

पांकी प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित कब्रिस्तान चारदीवारी से सटे आम गैर मंजरूआ भूमि में शनिवार की सुबह प्रशासन की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू किया गया इस दौरान मौके पर पांकी अंचलाधिकारी राजकुंवर सिंह, दंडाधिकारी महावीर प्रसाद एवं पांकी थाना के कर्मी मौजूद रहे,
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जून को पांकी बाजार क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेकर कब्रिस्तान से सटे भूमि पर एक पक्ष के द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया जा रहा था इसके तत्काल बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने ट्रांसफार्मर लगवाने के कार्य को रोकते हुए विरोध किया एवं उक्त भूमि पर अपना दावा पेश किया, भूमि को लेकर हुई विवाद के बाद मामला अंचलाधिकारी के पास पहुंचा जिसके बाद अंचलाधिकारी ने तत्काल मामले की जानकारी पालम उपायुक्त को देते हुए विवादित स्थल पर सशस्त्र बल उपलब्ध करने की मांग की एवं 13 जून से दोनों पक्षों के चार-चार लोगों की उपस्थिति में भूमि मापी का कार्य प्रारंभ किया गया, 14 जून की शाम मापी के पश्चात उक्त भूमि आम गैर मंजरूआ सार्वजनिक पाया गया, जिसके बाद अंचलाधिकारी ने उक्त स्थल पर ट्रांसफार्मर लगाने की अनुमति प्रदान करते हुए शनिवार की सुबह से निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया, ट्रांसफार्मर लगने के बाद पूरे बाजार क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है वहीं लोगों ने तत्काल इस मामले को सुलझाने हेतु अंचलाधिकारी एवं दंडाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापन भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *