बोकारो रक्तवीर परिवार एवम चास पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आज चास थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

0
a9f11998-af66-49fe-a2ba-9958960901c5

बोकारो रक्तवीर परिवार एवम चास पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आज चास थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्धघाटन चास एस डी पी ओ प्रवीण कुमार सिंह एवम रेड क्रॉस ब्लड सेंटर के डॉ यु. मोहन्ति ने किया। इस शिविर में चास के प्रबुद्ध व्यक्तियों एवम संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 25 लोगों ने रक्तदान किया।
इस मौक़े पर चास एस डी पी ओ श्री प्रवीण सिंह जी ने कहा की चास पुलिस लोगों के सहयोग एवम समाज के लिए हमेशा त्तपर रहती है, इसी कड़ी में आज चास पुलिस प्रशासन एवम रक्त के क्षेत्र में कार्यरत संस्था बोकारो रक्तवीर परिवार ने मिलकर इस शिविर का आयोजन किया। रक्त संग्रह रेड क्रॉस सोसायटी, ब्लड सेंटर बोकारो के द्वारा किया गया।
संस्था के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा की प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं, आज चास थाना परिसर में शिविर लगाया गया। लोगों में जागरूकता बढ़ रही है, लोग स्वेच्छा से रक्तदान करने लगे हैं। रेड क्रॉस के डॉ मोहन्ति ने कहा की सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए इससे लाभ ही होता है, कोई नुकसान नहीं होता।
शिविर को सफल बनाने में चास थाना के एस आई मुकेश दयाल सिंह, राजु कुमार मुंडा, शुभम गोप, सुमिता सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, रबिन्द्र कुमार सिंह, शान्ति समिति के कैशर अफ़रोज, संजय सोनी सहित अनंत सिन्हा,रंजन सिंह, विकाश, चन्दन, लोकनाथ, नीरज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *