मनिका पुलिस ने अवैध कोयला लदे ट्रक को किया जप्त

0
a58164d2-86a6-4149-a7ba-a073ff760546

मनिका पुलिस प्रशासन ने अवैध कोयला लद्दा ट्रक को किया जप्त।

 

मनिका: मनिका पुलिस प्रशासन ने दिन रविवार की सुबह लगभग 4:00 बजे मनिका प्रखंड क्षेत्र के बंदूआ मोड के समीप से अवैध कोयला लदा 12 चक्का ट्रक को जप्त कर ट्रक चालक सुभाष खरवार को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दी। एवं ट्रक मालिक अभय कुमार सिंह एवं भट्ठा मालिक लल्लू प्रसाद यादव पर भी मुकदमा दर्ज कर दी गई है। हालांकि ट्रक मालिक और भट्ठा मालिक पुलिस प्रशासन के पकड से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर मनिका पुलिस प्रशासन छापेमारी अभियान चला रही है। वही मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने कहा की अवैध कोयला लदा ट्रक लल्लू प्रसाद यादव के ईट भट्टे में जा रही थी। आगे उन्होंने कहा की मनिका प्रखंड क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। एवं मनिका पुलिस प्रशासन प्रखंड क्षेत्र में अवैध धंधे पर अपनी नजर रखी हुई है। अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति को मनिका पुलिस प्रशासन लगातार चिन्हित करने का कार्य कर रही है। ताकि प्रखंड क्षेत्र में शांति व्यवस्था बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *