जबरन धर्मांतरण मामले में मेराल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
3a64a26b-0a84-431f-8206-2bad948b51ea

जबरन धर्मांतरण मामले में मेराल थाना पुलिस द्वारा रविवार को पकड़े गए दो आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में भेजा गया जहां से कोर्ट ने जिम्मेनामा पर उन्हें घर भेज दिया। बता दें कि थाना क्षेत्र के ओखरगाडा़ पूर्वी पंचायत के गटियरवा गांव निवासी मनरूप उरांव पिता स्वर्गीय नंददेव उरांव के द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन करने को लेकर बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत मागो गांव निवासी अखिलेश उरांव पिता लाल बिहारी उरांव, मेराल थाना क्षेत्र के गटियरवा गांव निवासी सोनू मिंज पिता रहमुन उरांव, संदीप टोप्पो एवं पूर्णिमा मिंज पर प्राथमिक दर्ज कराया गया था। धर्मांतरण को लेकर गांव में जनाक्रोश को देखते हुए रविवार को मेराल थाना पुलिस द्वारा नामजद चार आरोपियों में से दो आरोपी अखिलेश उरांव तथा सोनू मिंज को कस्टडी में लिया गया था, जिसे सोमवार को न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया, जहां से कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जिम्मेनामा पर घर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *