स्वास्थ्य ही जीवन का सच्चा आनंद है-डॉ सुमन

0
7eda8382-0ddd-4e96-8038-04178d7d5584

स्वास्थ्य ही जीवन का सच्चा आनंद है-डॉ सुमन

चास:- स्वास्थ्य जांच को अभियान बनाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब चास द्वारा आठवां स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन राम मंदिर परिसर में किया गया। संस्था की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा की स्वास्थ्य बेहतर नहीं है तो हम अपने कार्यों को भी बेहतर ढंग से नहीं कर पाएंगे। पूजा ने कहा लोगों को चाहिए कि वह अपने स्वास्थ्य को बनाए रखें और चिकित्सकों से नियमित जांच करवा कर उचित परामर्श लेते रहे।
डॉ सुमन ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए कहा कि समय रहते लोगों को बीमारी का पता चलने पर तुरंत प्रभाव से उसका उपचार संभव हो सकता है। जांचों उपरांत डॉ सुमन ने लोगों को परामर्श भी दिया। मौके पर उपस्थित डॉ पुष्पा ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। सचिव डिंपल कौर ने कहा की रोटरी क्लब चास द्वारा नगर वासियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया था,जिसका 48 लोगों ने लाभ लिया। डिंपल कौर ने कहा कि रोटरी क्लब आगे भी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने मे कुमार अमरदीप, नरेंद्र सिंह, विपिन अग्रवाल, संजय रस्तोगी, संजय बैद,विनोद चोपड़ा, माधुरी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *