दीपक तिवारी का मेहनत, नक्सल प्रभावित बीहड़ में दौरा तेज

0
f591fdb1-64ca-4d6e-b258-4178114c053f

दीपक तिवारी का मेहनत, नक्सल प्रभावित बीहड़ में दौरा तेज।

चतरा प्रत्याशी के एन त्रिपाठी के पक्ष में दीपक तिवारी का दावा, चतरा को मिला अब तक का सबसे बेहतरीन विकल्प।

अति नक्सल प्रभावित चतरा लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के एन त्रिपाठी के पक्ष में जनता को मोड़ना आसान न था। लेकिन उम्मीदवार के तौर पर दिग्गज कांग्रेसी के एन त्रिपाठी बेहतरीन विकल्प के रूप में उभर कर चतरा लोकसभा में छा गये।
ये बातें कही गई झामुमो के कद्दावर युवा नेता दीपक तिवारी द्वारा उस नुक्कड़ सभा में, जो आयोजित थी चतरा-पलामू जिला सीमावर्ती बीहड़ चक में। पलामू झामुमो का कुनबा जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनंजय त्रिपाठी के निर्देशन में सेवादार सह युवा नेता दीपक तिवारी के नेतृत्व में मनातू से लेकर चक तक दर्जनों गांव टोलों में भ्रमण किया। इस दौरान पूर्व के सांसदों के खिलाफ जनमानस के गुस्से को देखा, सुना और चतरा लोकसभा क्षेत्र के अभिशाप को मिटाने का भरोसा दिया। इस दौरान सांसद के लापता रहने से समस्या का अंबार देख आक्रोशित दिखे। मौके पर झामुमो नेता दीपक तिवारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की विचारधारा के पक्षधर मजबूती से एकमत हैं। लेकिन चतरा के साथ पूर्ववर्ती सांसदों ने छलने का काम किया है, उसका परिणाम है कि जनमानस को जननायक के एन त्रिपाठी के उम्मीदवार बनने से संतुष्टि है। विपरित विचारधारा वाले भी इस बार के एन त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार हैं। क्योंकि समूचा झारखंड जानता है कि त्रिपाठी जनता के बीच, जनता के लिए संघर्ष करने वाला जननेता है। चतरा लोकसभा क्षेत्र से दिल्ली तक आवाज बुलंद की जाएगी, और जनता की जरूरत को पूरा करने में अपना दमखम लगाऐंगे।
वहीं झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने बताया कि तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है, जिन्होंने झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को जनता का पूर्ण बहुमत मिलने के बावजूद जेल में कैद करने की साजिश की। इंडिया गठबंधन के पक्ष में फर्ज निभाने का कार्य झारखंड मुक्ति मोर्चा कर रही है। जिसका असर पलामू में मात देने के बाद चतरा लोकसभा क्षेत्र में देखने को मिलेगा। वहीं जिला सचिव सन्नू सिद्दीकी ने बताया कि बहेलिया आएगा, जाल बिछाएगा फंसने का नहीं। कल कारखाने खनिज संपदा को लूटने वाले, चंदा वसूलने वाले धर्म जाति के नाम पर बांटेंगे लेकिन एक मत होकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनता वोट देगी तभी लोकतंत्र बचेगा। मौके पर झामुमो जिला कमिटी से माहताब खान, छोटू त्रिपाठी, देवानंद भारद्वाज, मिकू तिवारी, परवेज अख्तर, कुदूस अंसारी, संजय चंद्रवंशी, रूपेश कुमार, जगमोहन सिंह, राजेंद्र राम समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *