खबर का हुआ असर वोट बहिष्कार का निर्णय लेने के बाद प्रशासन पहुंची ग्रामीणों के द्वार

0
047cfd8b-1bd4-4276-991a-03331f81c7a8

खबर का हुआ असर-पांकी के बूथ संख्या 323 के ग्रामीणों के द्वारा वोट बहिष्कार का निर्णय लेने के बाद प्रशासन पहुंची ग्रामीणों के द्वार

लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु मतदान का अवश्य उपयोग करने हेतु ग्रामीणों को किया जागरूक

*पांकी के केकरगढ़ पंचायत के बूथ संख्या 323 के ग्रामीणों के द्वारा वोट बहिष्कार करने का निर्णय लेने की खबर सिटी न्यूज़ झारखंड पर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद गुरुवार की दोपहर पांकी प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा समेत अंचल कर्मी एवं पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर केकरगढ़ पंचायत के बूथ संख्या 323 के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं वोट करने हेतु उन्हें प्रेरित किया।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने समूह के माध्यम से बूथ संख्या 323 की महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया।
आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व बुथ संख्या 323 के ग्रामीणों के द्वारा रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते हुए वोट बहिष्कार की घोषणा की गई थी उक्त खबर को सिटी न्यूज़ झारखंड के द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *