संटू चौरसिया ने चलाया जनसंपर्क अभियान लोगों ने कहा पार्टी को नहीं आपको देखकर वोट देंगे

0
Untitled

पलामू लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम के पक्ष में पूर्व जिला परिषद विकास उर्फ संटू चौरसिया ने लगातार जनसंपर्क अभियान चला कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं दिन शनिवार को चैनपुर उतरी के पथरा में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर मतदान करने की अपील की मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि हमारे स्थानीय नेता विधायक आलोक चौरसिया और जिला पार्षद संटू चौरसिया हमेशा दुख सुख में हमारे साथ रहते हैं आप जहां कहेंगे वहां मतदान किया जाएगा जब हमें कोई समस्या होती है तो आपलोग उसका निदान करते हैं कोई बाहर से कभी नहीं आता हम लोगों की कर्बला की जमीन छीना जा रहा था तब आपने उस जमीन को बचाने का काम किया था जो लोग आज गठबंधन को वोट देने को कह रहे हैं वही लोग पूर्व में हमारे कर्बला की जमीन को हथियाना चाहते थे विधायक आलोक चौरसिया और पूर्व पार्षद संटू चौरसिया शुरू से हम लोग का काम किए हैं और क्षेत्र का विकास भी हुआ है हम आपको और मोदी जी को देखते हुए भाजपा को वोट देंगे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आगे कहा कि बीजेपी की सरकार जब से आई है हमारे नजरे खुली है हम लोग विकास की तरफ नजर दौड़ा रहे हैं इससे पहले हम लोगों ने विकास नहीं देखा था आज 10 साल के अंतराल में जो विकास देखा है वह कभी नहीं देखा था
मौके पर पूर्व जिला पार्षद संटू चौरसिया ने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि भाजपा पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही है सबका साथ और सबका विकास जैसे आवास योजना हो या गैस कनेक्शन विधवा पेंशन पीएम किसान सहित कई योजनाओं का सीधा लाभ लाभुकों को मिल रहा है उसमें किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है वही संटू चौरसिया ने कहा कि जन संपर्क के दौरान आपार जन समर्थन लोगों को मिल रहा है इस बार तो 400 पार तय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed