आज एआइएसएफ के पूर्व छात्र नेता राहुल कुमार पासवान एवं सुजीत पांडे उर्फ बिदेशी पांडे के प्रथम पुन्य तिथि पर श्रद्धा सुमन का कार्यक्रम किया गया आयोजन

0
f07664c4-2c17-4735-bb76-aca8af1914cc

आज एआइएसएफ के पूर्व छात्र नेता राहुल कुमार पासवान एवं सुजीत पांडे उर्फ बिदेशी पांडे के प्रथम पुन्य तिथि पर श्रद्धा सुमन का कार्यक्रम पांकी रोड स्थित राम नरेश मांझी के आवास पर आयोजित किया गया। मौके पर भाकपा जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी, नौजवान संघ के जिला सचिव अभय कुमार भूइंया उपस्थित थे। जहां पुन्य तिथि कार्य क्रम के बाद राहुल कुमार के याद में पनशाला का उद्घाटन जिला सचिव श्री रुचिर तिवारी ने किया और मोके पर उन्होंने कहा कि मृत्यु एक सत्य है एक दिन सबको आना है लेकिन मानव जीवन अपने साथ दूसरों के मदद के लिए भी आगे आना चाहिए साथ ही साथ सर्वे भवंतु सुखिनः के राह पर सबको चलना चाहिए। एआइएसएफ के दोनों युवा छात्र नेता हमेशा आम अवाम छात्र- नौजवान एवं समाज के मूलभूत समस्याओं और उसका निदान के लिए तत्पर रहते थे पिछले वर्ष सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी आज उनके पुण्यतिथि के अवसर हम नमन करते हैं। मौके पर हर्ष दुबे रजनीश दुबे, प्रियांशु तिवारी, राहुल कुमार, चंद्रशेखर तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, शहीद कई लोग उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *