पांकी थाना पुलिस 6 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, 55 गोवंशीय पशु जप्त

0
a37feb05-9efb-4748-8bcf-857aafa98373

पांकी थाना पुलिस 6 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, 55 गोवंशीय पशु जप्त

पांकी थाना पुलिस ने पशु तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है साथ ही तस्करी हेतु ले जा रहे 55 गोवंशीय पशु को भी जप्त किया है।
इस संबंध में पांकी थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुरुवार को पुलिस अधीक्षक महोदया के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सतबरवा थाना क्षेत्र होते हुए गौ तस्करों के द्वारा पैदल काफी संख्या में गोवंशीय पशु का अवैध तस्करी करने के उद्देश्य से पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार से गुजरने वाला है ,उक्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक छापेमारी दल का गठन किया गया छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आसेहार महुगांई रामबाण आहार के पास से गौ तस्करों के द्वारा पैदल हांकते हुए तस्करी हेतु ले जा रहे 55 गोवंशीय बैल एवं भैंसा को विधिवत जप्त करते हुए 6 गौ तस्करों को गिरफ्तार कर कुल 10 गौ तस्करों पर पांकी थाना में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्त लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के धावाडीह गांव निवासी अली मोहम्मद एवं रहमान मियां, कसमार गांव निवासी सफीक मियां एवं करमा गांव निवासी करीम अंसारी, रमूज मियां, नजीर हुसैन का नाम शामिल है।
वहीं तरहसी के गुरहा गांव निवासी पप्पू खान, लेस्लीगंज के धावाडीह निवासी अजीम अंसारी, एवं तरहंसी निवासी हबीबुल्लाह मियां व अरमान मियां का नाम अन्य नामजद अभियुक्त में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed