समरसेबल चोर गिरोह के सदस्यों में एक नाबालिग सहित चार गिरफ्तार

0
8d522e2c-359f-4abf-9f3e-11c9389418fe

गढ़वा : मेराल पुलिस ने समरसेबल चोर गिरोह के सदस्यों में एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में रमना थाना क्षेत्र के हारादाग गांव निवासी विकास चौधरी, सुनील चौधरी और मेराल थाना क्षेत्र के लखेया गांव निवासी बिट्टू कुमार रजक के पास से पुलिस ने चोरी के 9 समरसेबल मोटर को भी बरामद किया है। उक्त जानकारी एसडीपीओ नीरज कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान दी।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मेराल, रमना और डंडई थाना क्षेत्र में समरसेबल चोरी की सूचना प्राप्त हो रही थी। कई लोगों ने उक्त मामले में थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराया था। इसी क्रम में 30 अप्रैल को गढ़वा एसपी को सूचना मिली की कुछ लोग चोरी के समरसेबल मोटर बेचने गढ़वा जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर मेराल के नेनुआ में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उसी दौरान एक स्प्लेंडर पर सवार तीन लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया, वे लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने उक्त लोगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ किया। इसके बाद उन लोगों ने बताया कि मेराल, डंडई और रमना में विभिन्न जगहों से समरसेबल की चोरी करने के बाद बेच दिया करते थे। गिरफ्तार चोरों ने बताया कि अब तक 9 समरसेबल मोटर, एक इनवर्टर और एक स्टेबलाइजर की चोरी इनके द्वारा किया गया है।एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि जल्द ही गिरोहों के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *