गोलिकाण्ड मे घायल संतोष के परिजन से मिले पूर्व सांसद मनोज कुमार

0
71c37c2b-4ee1-4e96-b915-a05084202b8c

गोलिकाण्ड मे घायल संतोष के परिजन से मिले पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार

पलामू जिले के छतरपुर में दो दिन पहले छतरपुर थाना के पीछे दो अज्ञात युवक के द्वारा छतरपुर के खाटीन निवासी खैनी विक्रेता संतोष साव को गोली मार कर घायल कर दिया था।उसके बाद घायल संतोष साव अभी रांची अस्पताल मे भर्ती है। चिकित्सक द्वारा इलाज हो रहा है। भाजपा नेता सह पूर्व सांसद मनोज कुमार ने घायल संतोष साव के परिजनों से मिलकर पुरी घटना की जानकारी ली और छतरपुर डीएसपी नौसाद आलम से बात कर निर्देश दिए की जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ कड़ी से कड़ी सजा दे। छतरपुर मे हुए गोलिकाण्ड और हत्या का जल्द से जल्द उद्भेदन करे ताकि छतरपुर के जनता को प्रशासन पर भरोसा हो। इस तरह की घटना से पूरे छतरपुर वासी और व्यापारी वर्ग भय मे है।
छतरपुर डीएसपी नौसाद आलम ने पूर्व सांसद मनोज कुमार को कहा कि बहुत जल्द आपराधी गिरफ्त मे होगा।
मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अजीत प्रजापती, भाजपा नेता जीतेन्द गुप्ता ,अनिल सिंह,संतोष गुप्ता,जगदीश यादव ,पंकज गुप्ता समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *