केएन त्रिपाठी के नामांकन की तैयारी के साथ जीत की रणनीति को लेकर मनिका में की गई बैठक

0
f5fb7065-c962-4c8e-a39b-73b2735cf399

केएन त्रिपाठी के नामांकन की तैयारी के साथ जीत की रणनीति को लेकर मनिका में की गई बैठक।

मनिका: मनिका कांग्रेस कार्यालय में चतरा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के नामांकन तैयारी एवं जीत की रणनीति को लेकर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर सिंह की अध्यक्षता में दिन रविवार को मनिका कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, कांग्रेस युवा विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश पासवान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर सिंह, पूर्व मुखिया संजय सिंह, बीससूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, मौजूद रहे। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल के कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी नामांकन करेंगे। जिसमें गठबंधन के कार्यकर्ताओं एवं केएन त्रिपाठी के समर्थक और आम जनता की भागीदारी रहेंगे। आगे उन्होंने कहा की सहयोगी दल के लोगों को कहीं मान सम्मान में कमी ना हो इसलिए सहयोगी दल को हमलोग पूरा मान सम्मान देने का काम करेंगे। और हम चाहते हैं कि इस चुनाव में सहयोगी दल बढ़-चढ़कर मिलकर काम करेंगे। पिछले बार भी हमलोग देखे कि आपसी समन्वय नहीं बनने के कारण मतभेद होता है गठबंधन में, इसलिए गठबंधन को कैसे मजबूत बनाएंगे इसी पर रणनीति बना रहे है। और चतरा संसदीय क्षेत्र में जो स्थानीय सांसद नहीं होने का दाग है। जो हम लोगों को सुनने में आता है कि भारत में कौन सा ऐसा संसदीय क्षेत्र है जो आज तक स्थानीय सांसद नहीं बना पाया है। इस दाग को इस बार खत्म करने का काम करेंगे। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को हम सब मिलकर जीता कर दिल्ली भेजने काम करेंगे। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, कांग्रेस नेता कामेश्वर प्रसाद यादव, वृंद बिहारी प्रसाद यादव, छोटेलाल प्रसाद, विशाल पासवान, शंभू पासवान, अनुल हौदा, आशिक अंसारी समेत अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *