बलियापुर ब्लॉक के ऑर्डिनेटर जयंत कुमार डे को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

0
Untitled

एसीबी टीम को मिली बड़ी सफलता बलियापुर ब्लॉक के ऑर्डिनेटर जयंत कुमार डे को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

आपको बता दे की एसीबी टीम को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है । बता दे की टीम ने आज बलियापुर ब्लॉक के ऑर्डिनेटर जयंत कुमार डे को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।

बताते चले की बलियापुर प्रखंड कार्यालय में आज शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली है । टीम ने 15वीं बित्त ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जयंत कुमार डे को घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा है । यह टीम लगभग डेढ़ से 2 घंटे तक बलियापुर प्रखंड कार्यालय में रही टीम के पहुंचने की सूचना के बाद बलियापुर प्रखंड कार्यालय में अफरातफरी का माहौल उत्पन हो गई। बता दे की टीम बलियापुर से गिरफ्तार कर कोऑर्डिनेटर को धनबाद ले आई है। जानकारी मिली है कि एक ठेकेदार से बिल पास करने के एवज में घूस मांगा गया था.  ठेकेदार का यह काम फाइबर ब्लॉक से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है । काम करने के बाद ठेकेदार बिल पास कराने के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहा थे। उससे तीस हज़ार घूस की मांग की गई थी. परेशान ठेकेदार ने इसकी सूचना निगरानी ब्यूरो को दी. जिसके बाद निगरानी ब्यूरो ने शिकायत की जांच पड़ताल की. उसके बाद आज घात लगाकर छापेमारी की गई है। कोऑर्डिनेटर जैसे ही हाथ में रुपया पकड़ा ,तक में खड़ी टीम ने उसे घुस लेते रंगे हाथ दबोच लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *