एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ग्रेडिंग 28 अप्रैल को

0
58bad37a-0520-4edf-a782-5fa56a366f21

इमा एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ग्रेडिंग 28 अप्रैल को।

इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तत्वाधान में एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ग्रेडिंग 28 अप्रैल का प्रेस क्लब में सुबह 7:00 बजे से आयोजित की गई है।
इस शिविर में रांची के विभिन्न स्कूलों एवं क्लबों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
सभी खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक एवं नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा प्रशिक्षण देंगे।
शिविर के दौरान येलो बेल्ट से ब्लैक बेल्ट तक के कराटे खिलाड़ियों का ग्रेडिंग टेस्ट भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *