चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए पूर्व विधायक अनंत व JMM नेता ताहिर अंसारी

0
bb532038-9604-43c1-b632-9732a7e328c5

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए पूर्व विधायक अनंत व JMM नेता ताहिर अंसारी,मुकदमा दर्ज

 

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में गढ़वा जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के दो नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आनंद प्रताप देव उर्फ छोटे राजा एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता ताहिर अंसारी सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है। यह प्राथमिक धुरकी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने धुरकी थाने में आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज करवाई है। बताया जा रहा कि वन परिसर डाक बंगला स्थित दोनों नेताओं द्वारा बिना अनुमति के उलगुलान महारैली करने को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। इस संबंध में धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि बीडीओ जुल्फिकार अंसारी द्वारा आवेदन दिया गया है। इस संबंध में धुरकी थाना कांड संख्या 37/24 के तहत प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। बताते चलें कि भारत निर्वाचन आयोग ने 16- 3 – 2024 को चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। आदर्श आचार संहिता के तहत जिले भर में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश भी प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *