कन्या विवाह एवं विकास सोसायटी के द्वारा आदर्श विवाह एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

0
b165704f-f4f1-4fb5-a1df-1e77e6743073

कन्या विवाह एवं विकास सोसायटी के द्वारा आदर्श विवाह एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

केतार मां चतुर्भुजी शक्ति पीठ धाम में विवाह मंडप हाल में कन्या विवाह एवं विकास सोसायटी के द्वारा एक असहाय बहनों की शादी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया वही मौके पर उपस्थित संस्था के संरक्षक आकाशदीप भारती ने बताया की कन्या विवाह एवं विकास सोसायटी झारखंड बिहार में हजारों लड़कियों की शादी में सहयोग कर चुका है। संस्था छत्तीसगढ़ एवं महानगर मुंबई में भी जागरूक करने का कार्य करती है। बहुत जल्द महानगर के मुंबई में भी सामूहिक विवाह कर गरीब बहनों को डोली सजाने का कार्य करेगी उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में संस्थान की ओर से सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम लगातार किया जा रहा है। संस्था गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग गरीब के बीच कंबल वितरण किताब बाल विवाह भ्रूण हत्या दहेज प्रथा जैसी कुर्तियों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलती है। सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करेंगे की आप इस संस्था से लोगों को अधिक से अधिक जोड़कर गरीबों का सहाय बहनों की डोली को उठाने में सहयोग करें

मौके पर उपस्थित गढ़वा जिला प्रबंधक बबन खान टिंकू तिवारी प्रतिमा कुमारी मंजू देवी जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद केतार पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार कन्हाई प्रसाद सामाजिक संगठन के संस्थापक मनीष कुमार गुप्ता मिथलेश गुप्ता विजय कुमार गुप्ता इंदल पटेल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *