लोकसभा 2024 महापर्व के अवसर पर झारखंड राज्य ऑटो चालक महासंघ के केंद्रीय संगठन के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

0
9d2effba-f0c1-4803-9ddf-e6e50cc7622a

पलामू – उपायुक्त श्री शशि रंजन के आदेश पर झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन एवं झारखंड राज्य ऑटो चालक महासंघ के केंद्रीय संगठन संयुक्त सचिव राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पलामू जिले के लेस्लीगंज नीलांबर पितांबरपुर टेंपो स्टैंड एवं मुख्य बाजार में लोकसभा आम चुनाव 2024 महापर्व के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया सभी ऑटो चालकों एवं सम्मानितआम नागरिकों ने ऑटो एवं अन्य परिवहन आदि जगहों पर पोस्टर चिपका कर तथा मतदाता मार्गदर्शिका का वितरण कर जागरूकता अभियान को मजबूत किया गया इस अवसर पर मजदूर नेता राकेश सिंह ने कहा कि राष्ट्र के नव निर्माण का वक्त आ गया है इसलिए सभी लोग जागरूक होते हुए सतर्कता पूर्ण निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर मुर्गा दारू नोट का बहिष्कार करते हुए दरकिनार करें। मतदाता घर से बाहर निकले मतदान के लिए और पहले मतदान करें तब जलपान करें। वोट के चोट से राष्ट्र का नवनिर्माण एवं सशक्त लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें और अपना एवं राष्ट्र का भविष्य उज्जवलमय बनावें। इस अवसर पर विवेक सिंह, मदन सिंह, मोहम्मद कलाम भाई, जय नंदन प्रसाद, मनोज राम, सकलदीप यादव, सहित अन्य गणमान्य साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *